{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Abhida Ki Ek Sham | Vivek Nirala","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/8f50296e\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":224,"description":"अभिधा की एक शाम।  विवेक निराला  \n\nएक छोटी शाम जो\nलम्बी खिंचती जाती थी\nबिल्कुल अभिधा में।\n\nरक्ताभा लिए रवि\nलुकता जाता था।\nलक्षणा के लद चुके\nदिनों के बाद\nअभिधा की एक छोटी-सी शाम\nधीरे-धीरे\nकरती रही अपना प्रसार\nबढ़ती जाती थी भीड़\nसिकुड़ता रहा सभागार।\nरचना ही बचना है\nकोहराम मचना है-\nकहा कभी किसी ने\nबे दांत जबड़ों के बीच\nकुतरे जाते हुए।\nअहंकार से लथपथ\nशतपथी ब्राहम्णों के\nपान से ललाये मुख\nसे होते हुए आख़िर\nपेट में जा पचना है।\nआयताकार प्रकाश पुंज \nफैला है भीतर\nबाहर शाम को\nलील रहा अंधकार\nमंच पर आसीन\nपहने कौपीन\nलकदक लिये घातक हथियार\nआतुर थे करने को एकल संहार।\nवायु-मार्ग से आये\nऋषिगण करते आलोचन\nलोहित लोचन।\nथके चरण वह वधस्थल \n\n को जाता उन्मन नतनयन।\nमाला और दुशाला को\nडाला एक कोने में:\nवध के पश्चात रक्त\nसहेज कर भगोने में,\nतेज़ धार वह कटार\nपोंछ-पाछ साफ़ कर\nअन्तिम यह वाक्य कहा-\n\"हल्का है, बासी है कल का है,\nडिम्ब है न बिम्ब है\nअभिधा है, अभिधा है\nअग्नि को जो अर्पण है\nमेरी प्रिय समिधा है।\"","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}