{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Chattan Ko Todo, Vah Sunder Ho Jayegi","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/8fdc4209\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":144,"description":"चट्टान को तोड़ो वह सुंदर हो जाएगी | केदारनाथ सिंह\nचट्टान को तोड़ो \nवह सुंदर हो जाएगी \nउसे और तोड़ो \nवह और, और सुंदर होती जाएगी \nअब उसे उठाओ \nरख लो कंधे पर \nले जाओ किसी शहर या क़स्बे में \nडाल दो किसी चौराहे पर \nतेज़ धूप में तपने दो उसे \nजब बच्चे आएँगे \nउसमें अपने चेहरे तलाश करेंगे \nअब उसे फिर से उठाओ \nअबकी ले जाओ किसी नदी या समुद्र के किनारे \nछोड़ दो पानी में \nउस पर लिख दो वह नाम \nजो तुम्हारे अंदर गूँज रहा है \nवह नाव बन जाएगी \nअब उसे फिर से तोड़ो \nफिर से उसी जगह खड़ा करो चट्टान को \nउसे फिर से उठाओ \nडाल दो किसी नींव में \nकिसी टूटी हुई पुलिया के नीचे \nटिका दो उसे \nउसे रख दो किसी थके हुए आदमी के सिरहाने \nअब लौट आओ \nतुमने अपना काम पूरा कर लिया है \nअगर कंधे दुख रहे हों \nकोई बात नहीं \nयक़ीन करो कंधों पर \nकंधों के दुखने पर यक़ीन करो \nयक़ीन करो \nऔर खोज लाओ \nकोई नई चट्टान! ","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}