{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Seekho | Shrinath Singh","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/8ffed5f1\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":118,"description":"सीखो | श्रीनाथ सिंह\n\nफूलों से नित हँसना सीखो, भौंरों से नित गाना।\nतरु की झुकी डालियों से नित, सीखो शीश झुकाना!\n\nसीख हवा के झोकों से लो, हिलना, जगत हिलाना!\nदूध और पानी से सीखो, मिलना और मिलाना!\n\nसूरज की किरणों से सीखो, जगना और जगाना!\nलता और पेड़ों से सीखो, सबको गले लगाना!\n\nवर्षा की बूँदों से सीखो, सबसे प्रेम बढ़ाना!\nमेहँदी से सीखो सब ही पर, अपना रंग चढ़ाना!\n\nमछली से सीखो स्वदेश के लिए तड़पकर मरना!\nपतझड़ के पेड़ों से सीखो, दुख में धीरज धरना!\n\nपृथ्वी से सीखो प्राणी की सच्ची सेवा करना!\nदीपक से सीखो, जितना हो सके अँधेरा हरना!\n\nजलधारा से सीखो, आगे जीवन पथ पर बढ़ना!\nऔर धुएँ से सीखो हरदम ऊँचे ही पर चढ़ना!","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}