{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Mujhe Ab Darr Nahi Lagta | Mohsin Naqvi","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/900e86dd\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":143,"description":"मुझे अब डर नहीं लगता | मोहसिन नक़वी\n\nकिसी के दूर जाने से\nतअ'ल्लुक़ टूट जाने से\nकिसी के मान जाने से\nकिसी के रूठ जाने से\nमुझे अब डर नहीं लगता\nकिसी को आज़माने से\nकिसी के आज़माने से\nकिसी को याद रखने से\nकिसी को भूल जाने से\nमुझे अब डर नहीं लगता\nकिसी को छोड़ देने से\nकिसी के छोड़ जाने से\nना शम्अ' को जलाने से\nना शम्अ' को बुझाने से\nमुझे अब डर नहीं लगता\nअकेले मुस्कुराने से\nकभी आँसू बहाने से\nना इस सारे ज़माने से\nहक़ीक़त से फ़साने से\nमुझे अब डर नहीं लगता\nकिसी की ना-रसाई* से (*पहुंच न होना)\nकिसी की पारसाई* से (*साधुता)\nकिसी की बेवफ़ाई से\nकिसी दुख इंतिहाई से\n\nमुझे अब डर नहीं लगता\nना तो इस पार रहने से\nना तो उस पार रहने से\nना अपनी ज़िंदगानी से\nना इक दिन मौत आने से\nमुझे अब डर नहीं लगता","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}