{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Upkaran | Nandkishore Acharya","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/90fec568\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":146,"description":"उपकरण - नंदकिशोर आचार्य \n \nपत्थर क्या नींद से भी ज्यादा पारदर्शी होता है\nकि और भी साफ दिख जाता है उसमें तुम्हें अपना सपना\nतुम जिसे उकेरने लगते हो, शिल्पी जो ठहरे\nपर क्या होता है उन टुकड़ों का\nजिन्हें तुम अपने उकेरने में पत्थर से उतार देते हो\nऔर उस मूरत का जो जैसी भी हो\nतुम्हारी ही पहचान होती है, पत्थर की नहीं\nउनमें क्या सशक्तता नहीं रहता होगा\nपत्थर का भी कोई क्षत-विक्षत सपना अपना\nहाँ पत्थर तो उपकरण ठहरा, उसका अपना क्या सपना क्या\nक्या वे जिनका अपना नहीं होता कुछ, उपकरण हो जाते हैं\nमूरत करने को किसी और का सपना!\n ","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}