{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Baarish Ki Bhasha | Shahanshah Alam","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/92aade97\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":110,"description":"बारिश की भाषा | शहंशाह आलम \n\nउसकी देह कितनी बातूनी लग रही है\nजो बारिश से बचने की ख़ातिर खड़ी है\nजामुन पेड़ के नीचे जामुनी रंग के कपड़े में\n‘जामुन ख़रीदकर घर लाए कितने दिन हुए’\nहज़ारों मील तक बरस रही बारिश के बीच\nवह लड़की क्या ऐसा सोच रही होगी\nया यह कि इस शून्यता में जामुन का पेड़\nबारिश से उसको कितनी देर बचा पाएगा\nबारिश किसी नाव की तरह\nबाँधी नहीं जा सकती, यह सच है\nजामुन का पककर गिरना भी\nबाँधा नहीं जा सकता\nबारिश को रुकना होता है तो ख़ुद रुक जाती है\nबरसना होता है तो ख़ुद बरसने लगती है घनघोर\nतभी बारिश है लड़की है जामुन का पेड़ है \nतभी बारिश की भाषा है मेरे कानों तक सुनाई देती।","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}