{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Hastakshep | Srikant Verma","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/934dabaa\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":132,"description":"हस्तक्षेप | श्रीकांत वर्मा \nकोई छींकता तक नहीं\nइस डर से\nकि मगध की शांति\nभंग न हो जाए,\nमगध को बनाए रखना है तो\nमगध में शांति\nरहनी ही चाहिए\n\nमगध है, तो शांति है\nकोई चीख़ता तक नहीं\nइस डर से\nकि मगध की व्यवस्था में\nदख़ल न पड़ जाए,\nमगध में व्यवस्था रहनी ही चाहिए\n\nमगध में न रही\nतो कहाँ रहेगी?\n\nक्या कहेंगे लोग?\nलोगों का क्या?\nलोग तो यह भी कहते हैं\nमगध अब कहने को मगध है,\nरहने को नहीं\n\nकोई टोकता तक नहीं\nइस डर से\nकि मगध में\nटोकने का रिवाज़ न बन जाए\nएक बार शुरू होने पर\n\nकहीं नहीं रुकता हस्तक्षेप—\nवैसे तो मगध-निवासियो\nकितना भी कतराओ\nतुम बच नहीं सकते हस्तक्षेप से—\nजब कोई नहीं करता\nतब नगर के बीच से गुज़रता हुआ\nमुर्दा\nयह प्रश्न कर हस्तक्षेप करता है—\nमनुष्य क्यों मरता है?","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}