{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Prem Ki Jagah Anishchit Hai | Vinod Kumar Shukla","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/938a1a52\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":125,"description":"प्रेम की जगह अनिश्चित है -  विनोद कुमार शुक्ल\nप्रेम की जगह अनिश्चित है\nयहाँ कोई नहीं होगा की जगह भी नहीं है।\nआड़ की ओट में होता है\nकि अब कोई नहीं देखेगा\nपर सबके हिस्‍से का एकांत\nऔर सबके हिस्‍से की ओट निश्चित है।\nवहाँ बहुत दोपहर में भी\nथोड़ा-सा अंधेरा है\nजैसे बदली छाई हो\nबल्कि रात हो रही है\nऔर रात हो गई हो।\nबहुत अंधेरे के ज्‍यादा अंधेरे में\nप्रेम के सुख में\nपलक मूंद लेने का अंधकार है\nअपने हिस्‍से की आड़ में\nअचानक स्‍पर्श करते\nउपस्थित हुए\nऔर स्‍पर्श करते, हुए बिदा।","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}