{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Hum Hain Tana Huma Hain Bana | Uday Prakash","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/93a4da19\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":168,"description":"हम हैं ताना, हम हैं बाना |  उदय प्रकाश \n\nहम हैं ताना, हम हैं बाना।\nहमीं चदरिया, हमीं जुलाहा, हमीं गजी, हम थाना॥ हम हैं ताना''॥\nनाद हमीं, अनुनाद हमीं, निःशब्द हमीं गंभीरा,\nअंधकार हम, चाँद-सूरज हम, हम कान्हा, हम मीरा।\nहमीं अकेले, हमीं दु्केले, हम चुग्गा, हम दाना॥ हम हैं ताना'''॥\nमंदिर-महजिद, हम. गुरुद्वारा, हम मठ, हम बैरागी\nहमीं पुजारी, हमीं देवता, हम कीर्तन, हम रागी।\nआखत-रोली, अलख-भभूती, रूप धरें हम नाना॥ हम हैं ताना''॥\nमूल-फूल हम, रुत बादल हम, हम माटी, हम पानी\nहमीं जहूदी-शेख-बरहमन, हरिजन हम खिस्तानी।\nपीर-अघोरी, सिद्ध-औलिया, हमीं पेट, हम खाना॥ हम हैं ताना॥\nनाम-पता, ना ठौर-ठिकाना, जात-धरम ना कोई\nमुलक-खलक, राजा-परजा हम, हम बेलन, हम लोई।\nहमही दुलहा, हमीं बराती, हम फूँका, हम छाना॥ हम हैं ताना''॥","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}