{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Sab Kuch Keh Lene Ke Baad | Sarveshwar Dayal Saxena ","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/96cfd479\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":182,"description":"सब कुछ कह लेने के बाद | सर्वेश्वरदयाल सक्सेना\n\nसब कुछ कह लेने के बाद\nकुछ ऐसा है जो रह जाता है,\n\nतुम उसको मत वाणी देना।\nवह छाया है मेरे पावन विश्वासों की,\n\nवह पूँजी है मेरे गूँगे अभ्यासों की,\nवह सारी रचना का क्रम है,\n\nवह जीवन का संचित श्रम है,\nबस उतना ही मैं हूँ,\n\nबस उतना ही मेरा आश्रय है,\nतुम उसको मत वाणी देना।\n\nवह पीड़ा है जो हमको, तुमको, सबको अपनाती है,\nसच्चाई है—अनजानों का भी हाथ पकड़ चलना सिखलाती है,\n\nवह यति है—हर गति को नया जन्म देती है,\nआस्था है—रेती में भी नौका खेती है,\n\nवह टूटे मन का सामर्थ है,\nवह भटकी आत्मा का अर्थ है,\n\nतुम उसको मत वाणी देना।\nवह मुझसे या मेरे युग से भी ऊपर है,\n\nवह भावी मानव की थाती है, भू पर है,\nबर्बरता में भी देवत्व की कड़ी है वह,\n\nइसलिए ध्वंस और नाश से बड़ी है वह,\nअंतराल है वह—नया सूर्य उगा लेती है,\n\nनए लोक, नई सृष्टि, नए स्वप्न देती है,\nवह मेरी कृति है\n\nपर मैं उसकी अनुकृति हूँ,\nतुम उसको मत वाणी देना।","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}