{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Ek Avishwasniya Sapna | Vishwanath Prasad Tiwari","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/96f56d58\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":137,"description":"एक अविश्वसनीय सपना - विश्वनाथ प्रसाद तिवारी\n\nएक दिन उसने सपना देखा\nबिना वीसा बिना पासपोर्ट\nसारी दुनिया में घूम रहा है वह\nन कोई सरहद, न कोई चेकपोस्ट\nसमुद्रों और पहाड़ों और नदियों और जंगलों से\nगुज़रते हुए उसने अद्भुत दृश्य देखे...\nआकाश के, बादलों और रंगों के...\nअक्षत यौवना प्रकृति उसके सामने थी...\nनिर्भय घूम रहे थे पशु पक्षी।\nपुरुष स्त्री बच्चे \nक्या शहर थे वे और कैसे गाँव\nकोई राजा कोई सिपाही\nकोई जेल कोई बन्दूक नहीं\nचारों ओर खिले हुए चेहरे\nऔर उगते हुए अँखुए\nऔर उड़ती हुई तितलियाँ \nउसे अचरज हुआ\nउसे सपने में भी लगा यह सपना है\nतभी एक धमाका हुआ ज़ोर का\nएक तानाशाह की तलवार चमकी \nवह काँपता हुआ उठ बैठा \nअब वह फिर कोशिश कर रहा था\nउसी सपने में लौटने की।","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}