{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Apne Bajaye | Kunwar Narayan","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/97025995\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":144,"description":"अपने बजाय | कुँवर नारायण\n\nरफ़्तार से जीते \nदृश्यों की लीलाप्रद दूरी को लाँघते हुए : या \nएक ही कमरे में उड़ते-टूटते लथपथ \nदीवारों के बीच \nअपने को रोक कर सोचता जब \nतेज़ से तेज़तर के बीच समय में \nकिसी दुनियादार आदमी की दुनिया से \nहटाकर ध्यान \nकिसी ध्यान देने वाली बात को, \nतब ज़रूरी लगता है ज़िंदा रखना \nउस नैतिक अकेलेपन को \nजिसमें बंद होकर \nप्रार्थना की जाती है \nया अपने से सच कहा जाता है \nअपने से भागते रहने के बजाय। \nमैं जानता हूँ किसी को कानोंकान ख़बर \nन होगी \nयदि टूट जाने दूँ उस नाज़ुक रिश्ते को \nजिसने मुझे मेरी ही गवाही से बाँध रखा है, \nऔर किसी बातूनी मौक़े का फ़ायदा उठाकर \nउस बहस में लग जाऊँ \nजिसमें व्यक्ति अपनी सारी ज़िम्मेदारियों से छूटकर \nअपना वकील बन जाता है। ","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}