{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Der Ho Jayegi | Ashok Vajpeyi","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/982fc741\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":147,"description":"देर हो जाएगी | अशोक वाजपेयी\n\nदेर हो जाएगी-\nबंद हो जाएगी समय से कुछ मिनिट पहले ही\nउम्मीद की खिड़की\nयह कहकर कि गाड़ी में अब कोई सीट ख़ाली नहीं।\nदेर हो जाएगी\nकड़ी धूप और लू के थपेड़ों से राहत पाने के लिए\nकिसी अनजानी परछी में जगह पाने में,\nएक प्राचीन कवि के पद्य में नहीं\nस्वप्न में उमगे रूपक को पकड़ने में,\nहरे वृक्ष की छाँह में प्यास से दम तोड़ती चिड़िया तक\nपानी ले जाने में\nदेर हो जाएगी-\nघूरे पर पड़े\nसपनों स्मृतियों इतिहास के चिथड़ों को नवेरने\nपड़ोसी के आँगन में अकस्मात् गिर पड़ी\nबालगेंद को वापस लाने,\nयातना की सार्वजनिक छवियों में दबे निजी सच को जानने,\nआत्मा के घुप्प दुर्ग में एक मोमबत्ती जलाकर खोजने\nसबमें देर हो जाएगी -\nदेर हो जाएगी पहचान में\nदेर हो जाएगी स्वीकार में\nदेर हो जाएगी अवसान में","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}