{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Jagah Ke Paas | Prakash Sahu","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/983ca277\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":131,"description":"जगह के पास | प्रकाश साहू\n\nघर का एक कोना होता है\nजहाँ कुछ तस्वीरें होती है माने गए ईश्वर की\nया बीते हुए मनुष्य की\nउसके आसपास कुछ छोटे बड़े रहस्य खुलते रहते हैं\nवह कोना कभी चौंकता नहीं\nउसी तरह के रहस्य\nशराबखाने , अस्पताल और घनिष्ट मित्र\nके पास भी खुलते हैं\nये जगहें कभी चौंकतीं नहीं\nगुस्सा नहीं दिखाती\nअपना लेती है हर बात को (तथ्यों की तरह)\nसाहस देती है अपनाने का\nबालों में उँगलियाँ फिराकर सुलाती है\nयह ध्यान रखते हुए\nकि उसकी उँगलियाँ बालों में फंसे नहीं\nसदा के लिए\nसोने के बीच में वह रहस्य में से परेशानी का गट्ठर लेकर\nउन्हें हल करती है\nउनके लिए जीने का एक नुक्ता बनाकर\nहाथ में धरा देती है\nअगली सुबह जब उठते हैं\nहम समझदार हो चुके होते हैं\nचले जाते हैं\nनये रहस्य के साथ फिर लौटने\nजगह के पास","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}