{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Yudh Aur Titliyaan | Deepak Jaiswal","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/99b1b365\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":117,"description":"युद्ध और तितलियाँ । दीपक जायसवाल\n\nतितलियों के दिल\nउनके पंखों में रहते हैं\n\nउनके पास दो दिल होते हैं\nलड़कियाँ उनके पंखों के\n\nप्यार में होती हैं\nवे उनमें भरती हैं अपना हृदय\n\nवे दुनिया को\nतितलियों के पंखों के मानिंद\n\nख़ूबसूरत देखना चाहती हैं।\nफूलों की पंखुड़ियाँ\n\nलड़कियों की आँखें\nशांत नदी\n\nऔर सर्द मौसम\nमरने नहीं देते\n\nतितलियों को।\nलेकिन जब कहीं युद्ध छिड़ता है\n\nजब किसी के हृदय को छला जाता है\nजब फूल की पंखुड़ियाँ\n\nसूख कर\nगिरने लगती हैं\n\nउस क्षण तितलियाँ बूढ़ी होने लगती हैं\nउनके रंग पिघलने लगते हैं\n\nफिर वे लौटा देती हैं अपने पंख\nअपनी धरती को\n\nयुद्ध रंगों को निगल जाते हैं।","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}