{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Vastutah | Bhawani Prasad Mishra","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/99e6e927\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":135,"description":"वस्तुतः | भवानी प्रसाद मिश्र\n\nमैं जो हूँ\nमुझे वही रहना चाहिए।\n\nयानी\nवन का वृक्ष\nखेत की मेंड़\nनदी की लहर\nदूर का गीत\nव्यतीत\nवर्तमान में\nउपस्थित भविष्य में\n\nमैं जो हूँ\nमुझे वही रहना चाहिए\n\nतेज़ गर्मी\nमूसलाधार वर्षा\nकड़ाके की सर्दी\nख़ून की लाली\nदूब का हरापन\nफूल की जर्दी\n\nमैं जो हूँ\nमुझे वही रहना चाहिए\n\nमुझे अपना\nहोना\nठीक-ठीक सहना चाहिए\n\nतपना चाहिए\nअगर लोहा हूँ\nतो हल बनने के लिए\n\nबीज हूँ\nतो गड़ना चाहिए\nफल बनने के लिए\n\nमैं जो हूँ\nमुझे वही बनना चाहिए\n\nधारा हूँ अन्तःसलिला\nतो मुझे कुएँ के रूप में\nखनना चाहिए\nठीक ज़रूरतमन्द हाथों से\n\nगान फैलाना चाहिए मुझे\nअगर मैं आसमान हूँ\n\nमगर मैं\nकब से ऐसा नहीं\nकर रहा हूँ\n\nजो हूँ\nवही होने से डर रहा हूँ!","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}