{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Aparichit Se Prem | Mamta Kalia","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/9b924d33\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":193,"description":"अपरिचित से प्रेम | ममता कालिया\nसबसे पहले तो बताओ अपना नाम\nफिर मोहल्ला, कहाँ रहते तो, क्या करते हो\nरोज़ सवेरे इकत्तीस नबंर की बस से\nकहाँ जाते हो\nऔर अक्सर चाय की\nउस रद्दी-सी दुकान पर\nक्यों खड़े रहते हो\nतुम्हारे बारे में\nबहुत कुछ जानने की इच्छा है\nतुम्हें शहर की कौन-सी सड़कें पसंद हैं\nक्या वो जो अक्सर वीरान रहती हैं\nया वो जहाँ भीड़-भाड़ रहती है\nतुम कौन-सा अख़बार पढ़ते हो\nकौन-सी पत्रिकाएँ\nखाली समय में क्या पसंद करते हो\nसोना, उदास रहना या ठहाके लगाना\nतुम कौन-सी सिगरेट पीते हो\nकिस साबुन से नहाते हो\nअपने बाल इतने अस्त-व्यस्त और रूखे क्यों रखते हो\nजानबूझकर रखते हो\nया तुमसे सँभलते नहीं\nतुम्हें कौन-सा नेता पसंद है\nऔर कौन-सा अभिनेता\nअभिनेत्रियों के बारे में तुम्हारी क्या राय है\nबोर दूर्दरशन से बचने का तुम्हारे पास क्या उपाय है\nप्रेमचंद के अलावा कौन रचनाकार तुम्हें अच्छा लगता है\nक्या तुम्हें ऐसा नहीं लगता\n\nसमकालीन लेखन में\nबेहद एक रास्ता है\nइसके अलावा तुम्हारे बारे में\nकितना कुछ जानना चाहती हूँ\nअभी तुम मेरे लिए मात्र जिज्ञासा हो\nआकंठ जिज्ञासा!\nफिर तुम आश्चर्य में बदल जाओगे\nसातवाँ, आठवाँ या दसवाँ नहीं\nमेरे लिए मेरा पहला पावन आश्चर्य\nन जाने क्यों मुझे लगता है\nतुम्हारी और मेरी रुचियाँ ज़रूर मिलती होंगी\nतुम्हें भी, आपसी ताल्लुक में\nबहुत जल्द खरोंच लगती होगी\nतुम्हें भी छोटी-छोटी बातें\nबे-वजह ख़ुशी देती होंगी\nऔर उससे भी छोटी-छोटी बातों पर\nतुम तुनक जाते होगे\nतुम भी अकेले में अपने से खूब बोलते होगे\nलेकिन भीड़-भाड़ में बाहर का रास्ता टटोलते होगे\nपता नहीं क्यों मुझे लगता है\nतुम मेरे अनुमानों से भी ज़्यादा\nअच्छे हो!","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}