{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Ve Isi Prithvi Par Hain | Bhagwat Rawat","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/9db8c236\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":145,"description":"वे इसी पृथ्वी पर हैं | भगवत रावत | कार्तिकेय खेतरपाल\n\nइस पृथ्वी पर कहीं न कहीं कुछ न कुछ लोग हैं ज़रूर\nजो इस पृथ्वी को अपनी पीठ पर\nकच्छपों की तरह धारण किए हुए हैं\nबचाए हुए हैं उसे\nअपने ही नरक में डूबने से\nवे लोग हैं और बेहद नामालूम घरों में रहते हैं\nइतने नामालूम कि कोई उनका पता\nठीक-ठीक बता नहीं सकता\nउनके अपने नाम हैं लेकिन वे\nइतने साधारण और इतने आमफहम हैं\nकि किसी को उनके नाम\nसही-सही याद नहीं रहते\nउनके अपने चेहरे हैं लेकिन वे\nएक दूसरे में इतने घुले-मिले रहते हैं\nकि कोई उन्हें देखते ही पहचान नहीं पाता\nवे हैं, और इसी पृथ्वी पर हैं\nऔर यह पृथ्वी उन्हीं की पीठ पर टिकी हुई है\nऔर सबसे मजेदार बात तो यह है कि उन्हें\nरत्ती भर यह अंदेशा नहीं\nकि उन्हीं की पीठ पर\nटिकी हुई यह पृथ्वी।","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}