{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Dhat | Krishna Mohan Jha","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/9e247003\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":135,"description":"धत । कृष्णमोहन झा\n\nचाय-बिस्कुट-नमकीन\nधत\nचुटकुलों और निन्दाओं और नक़ली ठहाको\nधत\nहोड़ लेती विनम्रताओं और खोखली सुंदरताओं\nधत\nराजनीतिक रूप से सही कविताओं \nऔर पुरस्कार के लिए लार टपकाती जिह्वाओं\nधत\nबर्थडे-मैरेजडे-मदर्सडे-फ़ादर्सडे-चिल्ड्रेंसडे- टीचर्सडे-\nहेल्थडे-ड्रायडे आदि\nधत \nमहँगाई-भत्ता और इन्क्रीमेंट\nधत\n जीवनबीमा और मेडिकल इंश्योरेंस\nधत\n होमलोन-आरडी-जीपीएफ-पीपीएफ\nधत \nशर्मा-वर्मा-कुमार- गुप्ता-मिश्रा चौहान- राव-रंजन-झा इत्यादि\n\nधत\nरेंगने-रिरियाने की भाषा\nधत एक कील में कब से ठुकी हुई\nमनुष्य होने की अन्तिम परिभाषा\nइन भाषाओं और परिभाषाओं को तोड़-फोड़कर\nअपने सारे कपड़े-लत्ते छोड़कर\nनिष्कवच और निर्वस्त्र\nमैं निकल जाना चाहता हूँ एक ऐसी अन्तहीन यात्रा पर\nअपनी त्वचा तक उतार सकना शामिल हो जिसमें\nफिर मैं देखता हूँ\nवह कौन है जो आता है मेरे साथ\nऔर कौन रक्त से छलछलाते मेरे शरीर पर फेंकता है पत्थर","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}