{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Tahniyan | Jaiprakash Kardam","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/a1217f89\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":132,"description":"टहनियाँ | जयप्रकाश कर्दम\n\nकाटा जाता है जब भी कोई पेड़\nबेजान हो जाती हैं टहनियां बिना कटे ही\nपेड़ है क्योंकि टहनियां हैं\nटहनियां हैं क्योंकि पेड़ है\nअर्थहीन हैं एक दूसरे के बिना\nपेड़ और टहनियां ठूंठ हो जाता है पेड़\nटहनियों के अभाव में\nटहनियां हैं पेड़ का कुनबा\nपेड़ ने देखा है\nअपने कुनबे को बढते हुए\nटहनियों ने देखा है पेड़ को कटते हुए\nकटकर गिरने से पहले\nअंतिम शंवास तक संघर्ष करते हुए\nटहनियां उदास हैं कि पेड़ कट गया\nपेड़ उदास है कि टहनियां कटेंगी\nउन पर भी चलेगी कुल्हाड़ी\nकटते रहेंगे कब तक पेड़\nज़रूरतों के नाम पर\nसूखते रहेंगे स्रोत टहनियों के\nक्यों ज़िंदा नहीं रह सकता पेड़\nअपनी टहनियों के साथ।","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}