{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Koi Awaz Nahin | Tanwir Anjum ","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/a26da699\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":119,"description":"कोई आवाज़ नहीं। तनवीर अंजुम\n\nअनुवाद: रिचर्ड जे कोहेन\n\nगर्द हमारे घरों तक फैल गई\nउस मौसम में कोई बारिश नहीं\n\nहम ने बादल के आख़िरी टुकड़े को गुज़र जाने दिया\nअब वो मेरे ना-फ़रमान बेटे की तरह\n\nवापस नहीं आएगा\nदुश्मनी हमारे दिलों तक फैल गई\n\nउस रात में कोई करामात नहीं\nहम ने पानी को कीचड़ में मिल जाने दिया\n\nअब वो बूढ़े की खोई हुई बीनाई की तरह वापस नहीं आएगा\nमौत हमारे जिस्मों तक फैल गई\n\nइन गलियों में कोई आवाज़ नहीं\nहम ने ख़ून को सड़कों पर बह जाने दिया\n\nअब वो मेरे बिछड़े हुए ख़ुदा की तरह\nवापस नहीं आएगा","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}