{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Mann Ke Panne | Nasira Sharma","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/a41537a9\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":129,"description":"मन के पन्ने | नासिरा शर्मा \n\nजब तुम थककर सोते हो\nतो तुम्हारे उजले तलवों को देख कर\n जाने क्यों ख़याल आता है उसपर लिख दूँ\n मन के इंद्रधनुष से एक प्रेम-पत्र\nजिसमें लिखा हो अवाम का वह प्यार\nजो हम उनसे करते हैं\nजिस में हो उनके आहत मन की \nभूखी-प्यासी इच्छाओं के दस्तावेज़ \nऔर हमारी नाकाम कोशिशों के न थकने वाले हौसले\nतुम जहाँ-जहाँ जाओ छप जाए धरती के सीने पर\nयह शब्द\nसपने, सपने और सपने हमारी उम्मीदों के\nजिसपर चल सकें वह सब जो करते हैं प्रेम\nजो लिख सकते हैं प्रेम पत्र दूसरों की व्यथाओं के\nमेरे अक्षर और तुम्हारे क़दम रच सकते हैं \nआँसुओं की बारिश के बाद\nएक नया इंद्रधनुष।","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}