{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Unka Ghar | Hemant Deolekar","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/a46a0e86\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":158,"description":"उनका  घर | हेमंत देवलेकर \n\nआग बरसाती दोपहर में\nतगारियाँ भर- भर कर\nमाल चढ़ा रहे हैं जो ऊपर \nघर मेरा बना रहे हैं।\nजिस छत को भरते हैं\nअपने हाड़ और पसीने से\nवे इसकी छाँव में सुस्ताने कभी नहीं आएंगे \nइतनी तल्लीनता से एक- एक ईंट की\nरेत- मसाले की कर रहे तरी\nवे इस घर  में एक घूँट भर पानी  के लिये\nकभी नहीं आएंगे |\nदूर छाँव में खड़ेखड़े हो देखता हूँ \nवे सब पक्षियों की तरह दिन रात\nजैसे अपना ही घोंसला बनाने में जुटे हुए \nउनको शुक्रिया कहने का ख़्याल भी\nमुझे नहीं आएगा ।\n\nएक दिन\nसीमेंट, चूने, गारे से लथपथ\nयूं चले जायेंगे वे \nजैसे थे ही नहीं ।\nमुझे तस्सली होगी कि उन्हें\nमेहनताना देकर विदा किया\nलेकिन उनका बहुत-सा उधार \nइस घर में छूटा रह जाएगा !","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}