{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Main Jungle Se Guzarta Hun To Lagta Hai | Gulzar","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/a55f7dc0\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":141,"description":"मैं जंगल से गुज़रता हूँ तो लगता है मेरे पुरखे खड़े हैं! | गुलज़ार\nमैं जंगल से गुज़रता हूँ तो लगता है मेरे पुरखे खड़े हैं\nमैं इक नौ ज़ाइदा बच्चा\nये पेड़ों के क़बीले\nउठा के हाथ में मुझ को झुलाते हैं\n\nकोई इक झुनझुना फूलों का हाथों से बजाता है \nकोई आँखों पे पुचकाता है खुशबुओं की पिचकारी \nबहुत बूढ़ा-सा दढ़ियल एक बरगद गोद में लेकर मुझे हैरान\nहोता है, सुनाता है\n\nतुम अब चलने लगे हो!\nहमारे जैसे थे तुम भी, जड़ें मिट्टी में रहती थीं \nबड़ी ताक़त लगाते थे तुम अपने बीज में सूरज पकड़ने की \nज़मीं पर आए थे पहले\nतुम्हें फिर रेंगते देखा...\nहमारी शाख़ों पर चढ़ते थे, चढ़ के कूद जाते थे,\nफुदकते थे\nमगर दो पाँव पर जब तुम खड़े होकर के दौड़े, फिर नहीं लौटे \nपहाड़ों पत्थरों के हो गए तुम! \n\nमगर फिर भी... \nतुम्हारे तन में पानी है \nतुम्हारे तन में मिट्टी है\nहमीं से हो…\nहमीं में फिर से बोए जाओगे, तुम फिर से लौटोगे!","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}