{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Ek Vriksh Ki Hatya | Kunwar Narayan","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/a71f9ec0\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":188,"description":"एक वृक्ष की हत्या - कुँवर नारायण\nअबकी घर लौटा तो देखा वह नहीं था— \nवही बूढ़ा चौकीदार वृक्ष \nजो हमेशा मिलता था घर के दरवाज़े पर तैनात। \nपुराने चमड़े का बना उसका शरीर \nवही सख़्त जान \nझुर्रियोंदार खुरदुरा तना मैला-कुचैला, \nराइफ़िल-सी एक सूखी डाल, \nएक पगड़ी फूल पत्तीदार, \nपाँवों में फटा-पुराना जूता \nचरमराता लेकिन अक्खड़ बल-बूता \nधूप में बारिश में \nगर्मी में सर्दी में \nहमेशा चौकन्ना \nअपनी ख़ाकी वर्दी में \nदूर से ही ललकारता, “कौन?” \nमैं जवाब देता, “दोस्त!” \nऔर पल भर को बैठ जाता \nउसकी ठंडी छाँव में \nदरअसल, शुरू से ही था हमारे अंदेशों में \nकहीं एक जानी दुश्मन \nकि घर को बचाना है लुटेरों से \nशहर को बचाना है नादिरों से \nदेश को बचाना है देश के दुश्मनों से \nबचाना है— \nनदियों को नाला हो जाने से \nहवा को धुआँ हो जाने से \nखाने को ज़हर हो जाने से : \nबचाना है—जंगल को मरुस्थल हो जाने से, \nबचाना है—मनुष्य को जंगल हो जाने से। ","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}