{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Andhere Ka Swapn | Priyanka","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/a9115227\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":129,"description":"अंधेरे का स्वप्न  | प्रियंका \n\nमैं उस ओर जाना चाहती हूँ\nजिधर हो नीम अँधेरा !\nअंधेरे में बैठा जा सकता है\nथोड़ी देर सुकून से\nऔर बातें की जा सकती हैं\nख़ुद से\nथोड़ी देर ही सही\nजिया जा सकता है\nस्वयं को !\nअंधेरे में लिखी जा सकती है कविता\nहरे भरे पेड़ की\nफूलों से भरे बाग़ीचे की ओर\nउड़ती हुई तितलियों की\nअंधेरे में देखा जा सकता है सपना\nतुम्हारे साथ होने का\nतुम्हारे स्पर्श की,\nअनुभूतियों के स्वाद चखने का\nसफ़ेद चादरों को रंगने का\nऔर फिर तुम्हारे लौट जाने पर\nउदास होने का !\nमैं उस ओर जाना चाहती हूँ\nजिधर हो नीम अँधेरा !\nक्यूँकि अंधेरे में,\nदिखाई नहीं देती उदासियाँ !","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}