{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Meri Deh Main Paon Sahi Salamat Hain | Shahanshah Alam","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/aa04be37\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":196,"description":"मेरी देह में पाँव सही-सलामत हैं | शहंशाह आलम \n\nयह उदासी का बीमारी का\nमारकाट का समय है\nतब भी इस उदासी को\nइस बीमारी को हराता हूँ\n\nमैं देखता हूँ इतनी मारकाट के बाद भी\nमेरी देह में मेरे पाँव सही-सलामत हैं\nमैं लौट आ सकता हूँ घाट किनारे से\nगंगा में बह रहीं लाशों का मातम करके\n\nमेरे दोनों हाथ साबुत हैं अब भी\nछू आ सकता हूँ उसके गाल को\n\nदे सकता हूँ बूढ़े आदमी का\nगिर गया पुराना चश्मा\n\nउस हत्यारे को मार भगा सकता हूँ\nजो बस मारना ही चाहता है लड़की को\n\nमेरे दोनों कान ठीक-ठाक काम कर रहे हैं\nझूठ बोलने वाली सत्ता की चिल्लपों के बावजूद\nसुन सकता हूँ दीमकों चींटियों की आवाज़ें\n\nमेरे मुँह में जो मेरी ज़बान है वह बस मेरी है\nजो बोल सकती है राजा के विरुद्ध बिना झिझक\n\nमेरा दिल मेरा दिमाग़ अब भी सोच सकता है\nकि हमारे राजा को बस नरसंहार पसंद है।","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}