{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Shareef Log | Abdul Bismillah","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/aa2605f4\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":113,"description":"शरीफ़ लोग । अब्दुल बिस्मिल्लाह\n\nपत्थर के कोयले से\n\nजो धुआँ उठता है\nउसमें एक शहर महकता है\n\nसुना है उस शहर में\nशरीफ़ लोग रहते हैं\n\nलेकिन\nशराफ़त का\n\nधुएँ से क्या नाता है\nयह समझ में नहीं आता\n\nजैसे यह\nकि हर बार जंगल का राजा\n\nशेर ही क्यों हो जाता है\nया यह\n\nकि बच्चों की फ़सल\nमुरझाने क्यों लगी है\n\nकि बिना किसी बीमारी के\nमेरा जिस्म\n\nतलवार क्यों हो रहा है\nक्या यह बात\n\nशरीफ़ों के कर्त्तव्य से बाहर है\nकि वे धुएँ को ख़त्म करें\n\nअथवा\nपत्थर को जलने से रोकें\n\nमैं समझता हूँ\nइतना ही नहीं\n\nजंगल का राज्य\nबच्चों की फ़सल\n\nमेरा जिस्म\nसबके प्रति उनकी ज़िम्मेदारी है\n\nअगर शहर में\nसचमुच शरीफ़ लोग रहते हैं।","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}