{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Suno Kabir | Nasira Sharma","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/aab4845e\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":133,"description":"सुनो कबीर ! | नासिरा शर्मा \n\nसुनो कबीर, \nचलो मेरे साथ\nवहाँ जहाँ तुम्हारी प्रताड़ना के बावजूद \nडूब रहे हैं दोनों पक्ष\nज़रूरत है उन्हें तुम्हारी फटकार की\nवह नहीं सुन रहे हैं हमारी बातें\nहमारी चेतावनी, कर रहे हैं मनमानी\n\nअंधविश्वास की पट्टी बंध चुकी है\nउनकी रौशन आँखों पर और \nआगे का रास्ता भूल , वह भटक रहे हैं \nपीछे बहुत पीछे अतीत की ओर \nतुम्हीं सिखा सकते हो, \nउनकी चेतना को जगा सकते हो\nऐसा मेरा विश्वास है कबीर!\n\nसब कुछ बदल डालना चाहतें हैं  वह\nहो रहा है विध्वंस \nगिर रहा है मलबा , सोच और इमारतों का\nख़ुदा और ईश्वर दोनों ने छूट दे रखी है\nवह थक चुके हैं और कर रहे हैं विश्राम \nऐसे में, तुम बहुत याद आते हो कबीर\nकिसी नए रूप में इन्हें जगाने \nचले आओ कबीर।","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}