{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Ma Aur Aag | Vishwanath Prasad Tiwari","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/ab7ad8b1\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":153,"description":"माँ और आग। विश्वनाथ प्रसाद तिवारी\n\nयह उस समय की बात है\n\nजब माचिस का आविष्कार नहीं हुआ था\nमाँ थोड़ी-सी आग जलाकर रख देती\n\nसवेरे रोटी सेंकने के लिए\nरात को जब सभी सो जाते\n\nमाँ आग को ऐसे ढककर छिपाती\nएक कोने में\n\nजैसे कोई रतन हो अमोल\nजैसे कोई शिशु हो मुलायम\n\nजैसे कोई दुल्हन हो लाल-लाल\nमेघ गरजते थे रातों को\n\nकड़कती थी बिजली\nखेतों में फेंकरते थे सियार\n\nऔर गलियों में रोते थे कुत्ते\nहम डर से चिपक जाते\n\nमाँ की गोद में\nउस अँधेरे की जंग में\n\nमाँ के लिए कवच-कुंडल थी आग\nराख से लिपटी\n\nमाँ के दिल की तरह धुकधुकाती\nमाँ के सपनों-सी दहकती\n\nमाँ की इच्छाओं-सी सुलगती\nमाँ हमें ढाढ़स देती -\n\n‘घर में आग है\nतो कोई नहीं आ सकता भूत-प्रेत’\n\nअँधेरे में वह धीरे से उठती\nआग को और सावधानी से\n\nछिपा देती राख में\nजैसे अपने आँचल से ढककर हमें दूध पिला रही हो।","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}