{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Maine Poocha Kya Kar Rahi Ho | Agyeya","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/adf43f20\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":140,"description":"मैंने पूछा क्या कर रही हो | अज्ञेय \n\nमैंने पूछा\nयह क्या बना रही हो?\nउसने आँखों से कहा\nधुआँ पोंछते हुए कहा-\nमुझे क्या बनाना है! सब-कुछ\nअपने आप बनता है।\nमैने तो यही जाना है।\nकह लो भगवान ने मुझे यही दिया है।\nमेरी सहानुभूति में हठ था-\nमैंने कहा- कुछ तो बना रही हो\nया जाने दो, न सही\nबना नहीं रही\nक्या कर रही हो?\nवह बोली- देख तो रहे हो\nछीलती हूँ\nनमक छिड़कती हूँ\nमसलती हूँ\nनिचोड़ती हूँ\nकोड़ती हूँ\nकसती हूँ\nफोड़ती हूँ\nफेंटती हूँ\nमहीन बिनारती हूँ\nमसालों से सँवारती हूँ\nदेगची में पलटती हूँ\nबना कुछ नहीं रही\nबनाता जो है - यह सही है-\nअपने-आप बनाता है।\nपर जो कर रही हूँ-\nएक भारी पेंदे\nमगर छोटे मुँह की\nदेगची में सब कुछ झोंक रही हूँ\nदबाकर अँटा रही हूँ\nसीझने दे रही हूँ।\nमैं कुछ करती भी नहीं-\nमैं काम सलटती हूँ।\nमैं जो परोसूँगी\nजिन के आगे परोसूँगी\nउन्हें क्या पता है\nकि मैंने अपने साथ क्या किया है?","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}