{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Prem Pita Ka Dikhai Nahi Deta | Chandrakant Devtale","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/aefe235b\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":123,"description":"प्रेम पिता का दिखाई नहीं देता - चंद्रकांत देवताले\n\nतुम्हारी निश्चल आँखें \nतारों-सी चमकती हैं मेरे अकेलेपन की रात के आकाश में \nप्रेम पिता का दिखाई नहीं देता \nईथर की तरह होता है \nज़रूर दिखाई देती होंगी नसीहतें \nनुकीले पत्थरों-सी \nदुनिया भर के पिताओं की लंबी क़तार में \nपता नहीं कौन-सा कितना करोड़वाँ नंबर है मेरा \nपर बच्चों के फूलों वाले बग़ीचे की दुनिया में \nतुम अव्वल हो पहली क़तार में मेरे लिए \nमुझे माफ़ करना मैं अपनी मूर्खता और प्रेम में समझता था \nमेरी छाया के तले ही सुरक्षित रंग-बिरंगी दुनिया होगी तुम्हारी \nअब जब तुम सचमुच की दुनिया में निकल गई हो \nमैं ख़ुश हूँ सोचकर \nकि मेरी भाषा के अहाते से परे है तुम्हारी परछाईं। ","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}