{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Mera Ghanisht Padosi - Kunwar Narayan","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/b11786c9\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":196,"description":"19 सितंबर 1927 को उत्तर प्रदेश के फ़ैज़ाबाद में जन्में कुँवर नारायण समकालीन कविता के अग्रणी कवि हैं। उनका पहला कविता-संग्रह ‘चक्रव्यूह’ 1956 में प्रकाशित हुआ था। 1959 में उन्हें अज्ञेय के संपादन में प्रकाशित ‘तीसरा सप्तक’ में शामिल किया गया। 15 नवंबर 2017 में लखनऊ में उनका निधन हुआ।\n मेरा घनिष्ठ पड़ोसी - कुँवर नारायण \n\nमेरा घनिष्ठ पड़ोसी है\nएक पुराना पेड़\n- न जाने क्या तो है उसका नाम, क्या उसकी जात-\nपर इतना निकट है कि उसकी डालें\nहमेशा बनी ही रहती हैं\nमेरे घर के वराण्डे में\nकुछ इस तरह कि जब चाहता\nहाथ बढ़ा कर सहला सकता उसका माथा\nऔर वह गऊ-सा\nमुझे निहारता रहता निरीह आँखों से\n\nमेरी उससे गाढ़ी दोस्ती हो गई है\nइतनी कि जब हवा चलती\nतो लगता वह मेरा नाम लेकर\nमुझे बुला रहा,\nसुबह की धूप जब उसे जगाती\nवह बाबा की तरह खखारते हुए उठता\nऔर मुझे भी जगा देता।\n\nअकसर हम घण्टों बातें करते\nइधर-उधर की बातें\nअपनी-अपनी भाषा में...\nलेकिन भाषा से कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता-वह कहता-\nहमारे सुख-दुख की भाषा एक ही है,\nजाड़ा गर्मी बरसात उसे भी उसी तरह भासते जैसे मुझे,\nपतझर की उदासी\nवसन्त का उल्लास\nकितनी ही बार हमने साथ मनाया है\nएक दूसरे के जन्मदिन की तरह...\nजब भी बैठ जाता हूँ थक कर\nउसकी बगल में\nचाहे दिन हो चाहे रात\nवह ध्यान से सुनता है मेरी बातों को,\nकहता कुछ नहीं\nबस, एक नया सवेरा देता है मेरी बेचैन रातों को\n\nउसकी बाँहों में चिड़ियों का बसेरा है,\nहर घड़ी लगा रहता उनका आना-जाना...\nकभी-कभी जब अपना ही घर समझ कर\nमेरे घर में आकर ठहर जाते हैं\nउसके मेहमान-\nतो लगता चिड़ियों का घोंसला है मेरा मकान,\nऔर एक भागती ऋतु भर की सजावट है मेरा सामान...\n\nप्रतिदिन एक कविता Whatsapp लिंक\nhttps://chat.whatsapp.com/HaxCc1qgeZaGE8YPfw42Ge","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}