{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Dil Mein Hardam Chubhne Wala | Madhav Kaushik","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/b14decb2\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":247,"description":"दिल में हर दम चुभने वाला ।  माधव कौशिक\n \nदिल में हर दम चुभने वाला काँटा सही सलामत दे\nआँखें दे या मत दे लेकिन सपना सही सलामत दे\n\nहमें तो युद्ध आतंक भूख से मारी धरती बख़्शी है\nआने वाली पीढ़ी को तो दुनिया सही सलामत दे\n\nदावा है मैं  इक दिन  उस को दरिया कर के छोड़ूँगा\nखुली हथेली पर आँसू का क़तरा सही सलामत दे\n\nबच्चे भी अब खेल रहे हैं ख़तरनाक हथियारों से\nबचपन की बग़िया को कोई गुड़िया सही सलामत दे\n\nआधी और अधूरी हसरत कब तक ज़िंदा रक्खेंगे\nकाग़ज़ पर ही दे लेकिन घर का नक़्शा सही सलामत दे\n\nभीड़ भरी महफ़िल में सबकी अलग अलग पहचान तो हो \nइसीलिए हर एक इंसान को चेहरा सही सलामत दे \n\nदिल में हर दम चुभने वाला काँटा सही सलामत दे\nआँखें दे या मत दे लेकिन सपना सही सलामत दे","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}