{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Akalmandi Aur Moorkhta | Shubha","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/b1bffdd0\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":121,"description":"अकलमंदी और मूर्खता | शुभा\n\nस्त्रियों की मूर्खता को पहचानते हुए\nपुरुषों की अक्लमंदी को भी पहचाना जा सकता है\n\nइस बात को उलटी तरह भी कहा जा सकता है\n\nपुरुषों की मूर्खताओं को पहचानते हुए\nस्त्रियों की अक्लमंदी को भी पहचाना जा सकता है\n\nवैसे इस बात पर कोई विवाद नहीं है कि\nस्त्रियों में भी मूर्खताएँ होती हैं और पुरुषों में भी\n\nसच तो ये है\nकि मूर्खों में अक्लमंद\nऔर अक्लमन्दों में मूर्ख छिपे रहते हैं\nमनुष्यता ऐसी ही होती है\n\nफिर भी अगर स्त्रियों की\nअक्लमंदी पहचाननी है तो\nपुरुषों की मूर्खताओं पर कैमरा फ़ोकस करना होगा।","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}