{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Samay Nahin Lagta Hain | Ajay Jugran","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/b2a18ded\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":122,"description":"समय नहीं लगता है | अजेय जुगरान\n\nआज के कल हो जाने में\nकल के कभी नहीं होने में\nसमय नहीं लगता है।\n\nअक्सर इस छोटे से जीवन में\nअवसर को पाकर खोने में\nसमय नहीं लगता है।\n\nअनुकूल की प्रतीक्षा में\nप्रतिकूल के आ जाने में\nसमय नहीं लगता है।\n\nशुभ मुहूर्त का मंतव्य बनाते\nदृश्य गंतव्य अमूर्त होने में\nसमय नहीं लगता है।\n\nइस पल में ही सब बीज हैं\nइस पल में ही सब हल हैं\nआज में ही सब तीज हैं\nशुभमय यही समय है\nसोकर इसे गवाँ देने में\nसमय नहीं लगता है।\n\nकिंकर्तव्यमूढ़ से मूढ़ हो जाने में\nमुखर के गौण हो जाने में\nअगूढ़ के मौन हो जाने में\nप्रतिक्षित पल से छले जाने में\nसमय के असमय हो जाने में\nआज के कल हो जाने में\nकल के कभी नहीं होने में\nसमय नहीं लगता है।","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}