{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Nanhi Pujaran | Asrar-Ul-Haq-Majaz","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/b364be6f\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":154,"description":"नन्ही पुजारन।असरार-उल-हक़ मजाज़\n\nइक नन्ही मुन्नी सी पुजारन\nपतली बाँहें पतली गर्दन\n\nभोर भए मंदिर आई है\nआई नहीं है माँ लाई है\n\nवक़्त से पहले जाग उठी है\nनींद अभी आँखों में भरी है\n\nठोड़ी तक लट आई हुई है\nयूँही सी लहराई हुई है\n\nआँखों में तारों की चमक है\nमुखड़े पे चाँदी की झलक है\n\nकैसी सुंदर है क्या कहिए\nनन्ही सी इक सीता कहिए\n\nधूप चढ़े तारा चमका है\nपत्थर पर इक फूल खिला है\n\nचाँद का टुकड़ा फूल की डाली\nकम-सिन सीधी भोली भाली\n\nहाथ में पीतल की थाली है\nकान में चाँदी की बाली है\n\nदिल में लेकिन ध्यान नहीं है\nपूजा का कुछ ज्ञान नहीं है\n\nकैसी भोली छत देख रही है\nमाँ बढ़ कर चुटकी लेती है\n\nचुपके चुपके हँस देती है\nहँसना रोना उस का मज़हब\n\nउस को पूजा से क्या मतलब\nख़ुद तो आई है मंदिर में\n\nमन उस का है गुड़िया-घर में","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}