{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Ab Lautna Sambhav Nahi Hai | Ajay Jugran","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/b400b409\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":119,"description":"अब लौटना संभव नहीं है | अजय जुगरान\n\nतुम्हारे साथ की यात्रा में \nअब लौटना संभव नहीं है। \nक्यों सब कुछ हो रीति में \nजब प्रीति कम नहीं है?\nतुम्हारे साथ की यात्रा में \nअब लौटना संभव नहीं है।\nचलो सीमापार स्वप्न में \nजहाँ रूढ़ि बंध नहीं है। \nक्यों यहाँ रहे नीति में बंद \nजब श्वास छंद वहीं है?\nतुम्हारे साथ की यात्रा में \nअब लौटना संभव नहीं है।\nयूँ देखो झाँक मुझमें\nहृदय बुद्धि संग यहीं है। \nनहीं सब कुछ काम रीति में \nप्रेम मर्म यहीं है।\nतुम्हारे साथ की यात्रा में \nअब लौटना संभव नहीं है।\nक्या सुख ऐसे जीवन में \nजिसमें तू संग नहीं है?\nअगर शून्य हम और मिले शून्य ही में \nतो निश्चिंत प्रेम का पर्यंक वहीं है!","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}