{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Ankhein - Ghoomta Aaina | Kailash Vajpeyi","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/b44a8be8\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":169,"description":"आँखें- घूमता आईना । कैलाश वाजपेयी\n\nबोतल में बंद\n\nआँखों का जोड़ा, जिस\nयुवती का है, वह\n\nअभी सुबह\nबस पर चढ़ने की कोशिश में\n\nकुचल कर मरी थी\nनेत्रदान की, क्योंकि\n\nकर चुकी थी घोषणा\nआँखें अब बंद हैं बोतल में\n\nइन आँखों ने क्या-क्या देखा\nअनदेखा किया होगा\n\nयह न बता पाएगा\nशहर में घूमता आईना\n\nकितना सोई होंगी, जाग जाने से पहले\nये आँखें\n\nकभी भूख, कभी ब्याह न हो पाने की\nपीड़ा से रोई भी होंगी\n\nआँखों को बड़ी सज़ा मिलती है\nआँख होने की\n\nक्या-क्या नहीं देखती-दिखातीं आँखें\nद्रष्टा को\n\nअनदिखे के लिए तरसतीं\nखुली रहकर भी\n\nबंद, कभी जागरूक होकर भी\nचोरी हो जाती हैं।\n\nहो सकता है ये आँखें रही हों\nफंदवार\n\nअमिय हलाहल भरी\nअकारण रतनार\n\nजहाँ टँकी थीं सुबह\nअसंग उस जल फुँकी देह से\n\nइन आँखों को कैसा लगेगा?\nअब नए चेहरे पर\n\nरोपे जाने के बाद का नज़ारा\nकितना मायावी-दुर्निवार\n\nसारा का सारा—दृश्य जगत्\nजो देखे जाने को तरस रहा\n\nखिड़कियों पर पड़े\nपारदर्श परदे से।","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}