{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Baad Ki Sambhavnayein Saamne Hain | Dushyant Kumar","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/b4ceb50f\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":126,"description":"बाढ़ की संभावनाएँ सामने हैं / दुष्यंत कुमार\n\nबाढ़ की संभावनाएँ सामने हैं,\nऔर नदियों के किनारे घर बने हैं ।\n\nचीड़-वन में आँधियों की बात मत कर,\nइन दरख्तों के बहुत नाज़ुक तने हैं ।\n\nइस तरह टूटे हुए चेहरे नहीं हैं,\nजिस तरह टूटे हुए ये आइने हैं।\n\nआपके क़ालीन देखेंगे किसी दिन,\nइस समय तो पाँव कीचड़ में सने हैं ।\n\nजिस तरह चाहो बजाओ इस सभा में,\nहम नहीं हैं आदमी, हम झुनझुने हैं।\n\nअब तड़पती-सी ग़ज़ल कोई सुनाए,\nहमसफ़र ऊँघे हुए हैं, अनमने हैं ।","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}