{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Safal Aadmi | Bhagwat Rawat","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/b56c16ac\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":117,"description":"सफल आदमी | भगवत रावत \n\nसफल आदमी के चेहरे पर \nउसकी उम्र की जगह लिखा होता है \nसफल आदमी \nवह नायक बनकर निकलता है अपने बचपन से \nऔर याद करता है उन्हें \nजो पड़े रह गए वहीं के वहीं \nकि एक वही निकल पाया ऊपर \nकेवल अपने बलबूते पर \nवह अक्सर सोचता है उन चीज़ों के बारे में \nजिन्हें होना चाहिए था केवल उसके जीवन में \nवह उस दौड़ में कभी शामिल नहीं होता \nजहाँ पराजय का सुख होता है \nसफल आदमी में इतनी प्रतिभा होती है \nकि वह चाहता तो जो वह है \nउसके अलावा \nकुछ और भी हो सकता था \nलेकिन वह ऐसा कुछ नहीं होता \nवह केवल एक सफल आदमी होता है \nसफल आदमी के बारे में \nहम सब कुछ जानते हैं \nकेवल उसका दुख नहीं जान पाते। ","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}