{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Main Chahta Hoon | Mangesh Dabral","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/b6d3cdb0\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":135,"description":"मैं चाहता हूँ | मंगलेश डबराल\nमैं चाहता हूँ कि स्पर्श बचा रहे \nवह नहीं जो कन्धे छीलता हुआ \nआततायी की तरह गुज़रता है \nबल्कि वह जो एक अनजानी यात्रा के बाद \nधरती के किसी छोर पर पहुँचने जैसा होता है\n\nमैं चाहता हूँ स्वाद बचा रहे \nमिठास और कड़ुवाहट से दूर \nजो चीज़ों को खाता नहीं है \nबल्कि उन्हें बचाये रखने की कोशिश का ही \nएक नाम है\n\nएक सरल वाक्य बचाना मेरा उद्देश्य है \nमसलन यह कि हम इनसान हैं \nमैं चाहता हूँ इस वाक्य की सचाई बची रहे \nसड़क पर जो नारा सुनाई दे रहा है\nवह बचा रहे अपने अर्थ के साथ \nमैं चाहता हूँ निराशा बची रहे \nजो फिर से एक उम्मीद \nपैदा करती है अपने लिए\nशब्द बचे रहें\nजो चिड़ियों की तरह कभी पकड़ में नहीं आते \nप्रेम में बचकानापन बचा रहे \nकवियों में बची रहे थोड़ी लज्जा।","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}