{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Andhere Ka Safar | Ramanath Awasthi","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/b6d67c06\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":128,"description":"अँधेरे का सफ़र मेरे लिए है | रमानाथ अवस्थी\n\nतुम्हारी चाँंदनी का क्या करूँ मैं\nअँधेरे का सफ़र मेरे लिए है।\nकिसी गुमनाम के दुख-सा अनजाना  है सफ़र मेरा\nपहाड़ी शाम-सा तुमने मुझे वीरान में घेरा\nतुम्हारी सेज को ही क्यों सजाऊँ\nसमूचा ही शहर मेरे लिए है\nथका बादल किसी सौदामिनी के साथ सोता है।\nमगर इनसान थकने पर बड़ा लाचार होता है।\nगगन की दामिनी का क्या करूँ मैं\nधरा की हर डगर मेरे लिए है।\nकिसी चौरास्ते की रात-सा मैं सो नहीं पाता\nकिसी के चाहने पर भी किसी का हो नहीं पाता\nमधुर है प्यार, लेकिन क्या करूँ मैं\nज़माने का ज़हर मेरे लिए है\nनदी के साथ मैं पहुँचा किसी सागर किनारे\nगई ख़ुद डूब, मुझको छोड़ लहरों के सहारे\nनिमंत्रण दे रहीं लहरें करूँ क्या\nकहाँ कोई भँवर मेरे लिए है","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}