{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Kasautiyan | Vishwanath Prasad Tiwari","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/b7184af9\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":157,"description":"कसौटियाँ | विश्वनाथ प्रसाद तिवारी\n\n'जो एक का सत्य है \nवही सबका सत्य है'\n—यह बात बहुत सीधी थी \nलेकिन वे चीजों पर उलटा विचार करते थे\n\nउन्होंने सबके लिए एक आचार—संहिता तैयार की थी \nलेकिन खुद अपने विशेषाधिकार में जीते थे\n\nउनकी कसौटियाँ झाँवें की तरह खुरदरी थीं \nजिसे वे आदमियों की त्वचा पर रगड़ते थे \nऔर इस तरह कसते थे आदमी को\n\nआदमी बड़ा था और कसौटियाँ छोटी \nइस पर वे झुंझलाते थे \nऔर आदमी को रगड़—रगड़कर \nछोटा करते जाते थे\n\nउन्होंने गौर से देखा \nउस जिद्दी अड़ियल आदमी को \nनंगा करके उसकी एक-एक मांसपेशी को \nउसके सीधे तने शरीर \nऔर उसकी बुनी हुई रस्सी जैसी भुजाओं को \nजो उनके सुख बाँटने की माँग कर रहा था\n\n'यह पूरा-का-पूरा आदमी \nएक संक्रामक रोग है' \nवे बुदबुदाए \nऔर जल्दी-जल्दी \nअध्यादेशों पर दस्तखत करने लगे।","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}