{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Furniture | Anamika","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/b8c18c76\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":117,"description":"फ़र्नीचर | अनामिका\n\nमैं उनको रोज़ झाड़ती हूँ\nपर वे ही हैं इस पूरे घर में\nजो मुझको कभी नहीं झाड़ते!\nरात को जब सब सो जाते हैं—\nअपने इन बरफाते पाँवों पर\nआयोडिन मलती हुई सोचती हूँ मैं—\nकिसी जनम में मेरे प्रेमी रहे होंगे फ़र्नीचर,\nकठुआ गए होंगे किसी शाप से ये!\nमैं झाड़ने के बहाने जो छूती हूँ इनको,\nआँसुओं से या पसीने से लथपथ-\nइनकी गोदी में छुपाती हूँ सर-\nएक दिन फिर से जी उठेंगे ये!\nथोड़े-थोड़े-से तो जी भी उठे हैं।\nगई रात चूँ-चूँ-चू करते हैं :\nये शायद इनका चिड़िया का जनम है,\nकभी आदमी भी हो जाएँगे!\nजब आदमी ये हो जाएँगे,\nमेरा रिश्ता इनसे हो जाएगा क्या\nवो ही वाला\nजो धूल से झाड़न का?","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}