{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Free Will | Darpan Sah ","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/b9891ce2\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":134,"description":" फ़्री विल । दर्पण साह \n\nअगस्त का महिना हमेशा जुलाई के बाद आता है,\nये साइबेरियन पक्षियों को नहीं मालूम\nमैं कोई निश्चित समय-अंतराल नहीं रखता दो सिगरेटों के बीच\nखाना ठीक समय पर खाता हूँ\nऔर सोता भी अपने निश्चित समय पर हूँ\nअपने निश्चित समय पर\nक्रमशः जब नींद आती है और जब भूख लगती है\nइससे ज़्यादा ठीक समय का ज्ञान नहीं मुझे\nजब चीटियों की मौत आती है, तब उनके पंख उगते हैं\nऔर जब मेरी इच्छा होती है तब दिल्ली में बारिश होती है\nकई बार मैंने अपनी घड़ी में तीस भी बजाए हैं\nमेरे कैलेंडर के कई महीने चालीस दिन के भी गये हैं\nमैं यहाँ पर लीप ईयर की बात नहीं करूँगा\nमुक्ति और आज़ादी में अंतस और वाह्य का अंतर होता है","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}