{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Ummeed | Damodar Khadse","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/ba3a4c06\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":199,"description":"उम्मीद | दामोदर खड़से \n\nकभी-कभी लगता रहा मुझे \nसमय कैसे कटेगा जिंदगी का \nजब होगा नहीं कोई फूल \nबहेगी नहीं कोई नदी \nपहाड़ हो जाएँगे निर्वसन \nमौसम में न होगा कोई त्योहार \nहवाओं में होगी नहीं गंध \nसमुद्र होगा खोया-खोया उदास \nशामें गुमसुम-गुमसुम \nऔर सुबह में न कोई उल्लास \nकैसे कटेगा तब समय\nजिंदगी का?\n\nसोच-सोच मैं \nहोता रहता सदा अकेला \nपर आ जाती है ऐसे में \nकोई आवाज़ भीतर से \nमंदिर की घंटी की तरह \nज्यों जाग गए हों \nदेवता सारे \nचारों ओर \nहो रहे मंत्रोच्चार से \nलद गए हों वृक्ष-वनस्पतियाँ\nधूप की रोशनी में\nदिख रहा हो सब पारदर्शी \nजाग गई हो प्रकृति सारी\nऔर समय मेरे कानों में\nफुसफुसाता है जोर से\nमैं थाम लेता हूँ अचकचाकर\nपानी से भरे बादलों को\nऔर नमी मेरे भीतर तक\nदौड़ जाती है...\nअपनी धरती से उठती आवाज़\nजगाती उम्मीद बहुत है\nफिर लगता है, बहुत सहारे बाकी हैं अभी!","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}