{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Phir Kya Hoga Uske Baad? | Balkrishna Rao","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/ba4e9f74\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":148,"description":"फिर क्या होगा उसके बाद? | बालकृष्ण राव \n\nफिर क्या होगा उसके बाद? \nउत्सुक होकर शिशु ने पूछा, \nमाँ, क्या होगा उसके बाद? \nरवि से उज्ज्वल, शशि से सुंदर, \nनव किसलय दल से कोमलतर \nवधू तुम्हारी घर आएगी \nउस विवाह उत्सव के बाद! \nपल भर मुख पर स्मित की रेखा, \nखेल गई, फिर माँ ने देखा— \nकर गंभीर मुखाकृति शिशु ने \nफिर पूछा, माँ क्या उसके बाद? \nफिर नभ के नक्षत्र मनोहर, \nस्वर्ग-लोक से उतर-उतरकर, \nतेरे शिशु बनने को, मेरे \nघर आएँगे उसके बाद। \nमेरे नए खिलौने लेकर, \nचले न जाएँ वे अपने घर! \nचिंतित हो कह उठा, किंतु फिर \nपूछा शिशु ने, उसके बाद? \nअब माँ का जी ऊब चुका था, \nहर्ष श्रांति में डूब चुका था; \nबोली, फिर मैं बूढ़ी होकर \nमर जाऊँगी उसके बाद। \nयह सुनकर भर आए लोचन, \nकिंतु पोंछ कर उन्हें उसी क्षण, \nसहज कुतूहल से फिर शिशु ने \nपूछा, माँ, क्या उसके बाद? \nकवि को बालक ने सिखलाया \nसुख-दुख है पल भर का माया, \nहै अनंत का तत्त्व-प्रश्न यह \nफिर क्या होगा उसके बाद? ","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}