{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Ek Accha Gaon | Ajay","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/ba4fce9b\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":132,"description":"एक अच्छा गाँव । अजेय\n\nएक अच्छे आदमी की तरह\n\nएक अच्छा गाँव भी\nएक बहुचर्चित गाँव नहीं होता\n\nअपनी गति से आगे सरकता\nअपनी पाठशाला में ककहरा सीखता\n\nअपनी ज़िंदगी के पहाड़े गुनगुनाता\nअपनी खड़िया से\n\nअपनी सलेट पट्टी पे\nअपने भविष्य की रेखाएँ उकेरता\n\nवह एक गुमनाम क़िस्म का गाँव होता है\nअपने कुएँ से पानी पीता\n\nअपनी कुदाली से\nअपनी मिट्टी गोड़ता\n\nअपनी फ़सल खाता\nअपने जंगल के बियाबानों में पसरा\n\nवह एक गुमसुम क़िस्म का गाँव होता है\nअपनी चटाइयों और टोकरियों पर\n\nअपने सपनों की अल्पनाएँ बुनता\nअपने आँगन की दुपहरी में\n\nअपनी खटिया पर लेटा\nअपनी यादों का हुक्का गुड़गुड़ाता\n\nचुपचाप अपने होने को जायज़ ठहराता\nवह एक चुपचाप क़िस्म गाँव होता है\n\nएक अच्छे गाँव से मिलने\nचुपचाप जाना पड़ता है\n\nबिना किसी योजना की घोषणा किए\nबिना नारा लगाए\n\nबिना मुद्दे उछाले\nबिना परचम लहराए\n\nएक अच्छे आदमी की तरह।","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}