{"type":"rich","version":"1.0","provider_name":"Transistor","provider_url":"https://transistor.fm","author_name":"Pratidin Ek Kavita","title":"Daily Passenger | Arun Kamal","html":"<iframe width=\"100%\" height=\"180\" frameborder=\"no\" scrolling=\"no\" seamless src=\"https://share.transistor.fm/e/bb18e23c\"></iframe>","width":"100%","height":180,"duration":124,"description":"डेली पैसेंजर | अरुण कमल\n\nमैंने उसे कुछ भी तो नहीं दिया\nइसे प्यार भी तो नहीं कहेंगे\n\nएक धुँधले-से स्टेशन पर वह हमारे डब्बे में\nचढ़ी\n\nऔर भीड़ में खड़ी रही कुछ देर सीकड़ पकड़े\nपाँव बदलती\n\nफिर मेरी ओर देखा\nऔर मैंने पाँव सीट से नीचे कर लिए\n\nऔर नीचे उतार दिया झोला\nउसने कुछ कहा तो नहीं था\n\nवह आ गई\nऔर मेरी बग़ल में बैठ गई\n\nधीरे से पीठ तख़्ते से टिकाई\nऔर लंबी साँस ली\n\nट्रेन बहुत तेज़ चल रही थी\nआवाज़ से लगता था\n\nट्रेन बहुत तेज़ चल रही थी\nझोंक रही थी हवा को खिड़कियों की राह\n\nबेलचे में भर-भर\nचेहरे पर\n\nबाँहों पर\nखुल रहा था रंध्र-रंध्र\n\nकि सहसा मेरे कंधे से\nलग गया\n\nउस युवती का माथा\nलगता है बहुत थकी थी\n\nवह कामगार औरत\nकाम से वापस घर लौट रही थी\n\nएक डेली पैसेंजर।","thumbnail_url":"https://img.transistorcdn.com/CI1fAMbZA7bkv2hnc9u5BTEVfgUAS1MWnukNGfD53r4/rs:fill:0:0:1/w:400/h:400/q:60/mb:500000/aHR0cHM6Ly9pbWct/dXBsb2FkLXByb2R1/Y3Rpb24udHJhbnNp/c3Rvci5mbS9zaG93/LzQwNDQzLzE2ODA1/MzYzNTQtYXJ0d29y/ay5qcGc.webp","thumbnail_width":300,"thumbnail_height":300}